Views: 1
रांची/नेमरा: झारखंड सिख समन्वय समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने 16 अक्टूबर को समिति के संरक्षक सरदार गुरमुख सिंह मुखे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उनकी दिवंगत माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिनिधिमंडल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वाहेगुरु जी से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
सिख समाज के प्रतिनिधियों ने व्यक्त की संवेदना
प्रतिनिधिमंडल में झारखंड सिख समन्वय समिति के महासचिव बलजीत सिंह, सलाहकार एवं नर्सिंग होम संचालक डॉ. एस. धंजल, त्रिलोक सिंह, कश्मीर सिंह, जसबीर सिंह पदरी, जसबीर सिंह गिल, गुरमीत सिंह मिंटू, गुरदीप सिंह और विवेक सिन्हा सहित अन्य लोग शामिल थे।प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
