Views: 5
चांडिल: चौका ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे सड़क दुर्घटना में एक कार चालक घायल हो गया। रांची की ओर से आ रही बलेनो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर चौका थाना पुलिस और भाजपा युवा नेता आकाश महतो मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से घायल चालक को कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाज के लिए चांडिल अस्पताल भेजा गया।
रामगढ़ से जमशेदपुर आ रहे थे चालक
घायल की पहचान मोहम्मद जियाउद्दीन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह रामगढ़ से जमशेदपुर स्थित अपने घर मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित आजाद बस्ती जा रहे थे। इसी दौरान चौका ओवरब्रिज पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
रेलवे विभाग में कार्यरत हैं जियाउद्दीन
बताया गया कि मोहम्मद जियाउद्दीन रामगढ़ के बरकाकाना में रेलवे विभाग में कार्यरत हैं। हादसे के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसमें फंस गया था। मौके पर पहुंचे भाजपा युवा नेता आकाश महतो और चौका थाना पुलिस की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।घायल चालक को इलाज के लिए चांडिल अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
