जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह ने बुधवार को जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचकर विधायक श्रीमती पूर्णिमा से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।इस दौरान दोनों नेताओं ने विधायक का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। नेताओं ने चिकित्सकों से भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और बेहतर इलाज की व्यवस्था पर चर्चा की।
भाजपा के वरिष्ठ नेता भी रहे मौजूद
मुलाकात के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने विधायक पूर्णिमा के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
स्वास्थ्य लाभ की कामना
भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी परिवार विधायक पूर्णिमा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। उन्होंने भरोसा जताया कि चिकित्सकों की देखरेख में वह जल्द स्वस्थ होकर अपने जनप्रतिनिधि दायित्वों का निर्वहन फिर से शुरू करेंगी।
