एडीएल सोसाइटी मिडिल स्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस, रंगोली और खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

Views: 1

जमशेदपुर: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर एडीएल सोसाइटी मिडिल स्कूल में बाल दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय में बच्चों के लिए रंगोली और विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 से 65 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रंगोली और खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

समारोह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रतियोगिताओं में शामिल सभी बच्चों को भी उपहार प्रदान किए गए। इसके अलावा बच्चों के लिए नाश्ते की व्यवस्था भी की गई थी।

बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उमानंद सिंह ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय के शिक्षक निरंतर प्रयासरत हैं।उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियां भी बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।

More From Author

जमशेदपुर में 15 नवंबर से शुरू होगा ‘संवाद-2026’, 26 राज्यों के 353 जनजातीय समुदायों के 2,500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

जमशेदपुर: एसएसपी ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश