घाटशिला में अवैध बालू कारोबार पर कार्रवाई, धालभूमगढ़ से सात बालू लदे हाईवा जब्त

घाटशिला: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स ने घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में देर रात से सुबह तक सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान धालभूमगढ़ क्षेत्र से अवैध बालू लदे सात हाईवा वाहनों को जब्त किया गया।

रात एक बजे से सुबह सात बजे तक चला अभियान

जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खनन टास्क फोर्स ने रात करीब एक बजे जांच अभियान शुरू किया, जो सुबह सात बजे तक चला। इस दौरान टीम ने बालू लदे वाहनों की जांच की। पकड़े गए सातों वाहनों के चालक बालू परिवहन से संबंधित वैध चालान प्रस्तुत नहीं कर सके।इसके बाद खनन विभाग की टीम ने सभी वाहनों को जब्त कर धालभूमगढ़ थाना के हवाले कर दिया।

सात हाईवा वाहनों के नंबर जारी

जब्त किए गए सात हाईवा वाहनों के पंजीकरण नंबर इस प्रकार हैं।

JH05DP 5145
JH05DR 3886
JH05EB 3034
JH09AT 6401
JH05CW 5059
JH01DB 8588
JH01DY 7953

खनन विभाग की ओर से मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

खनन विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों और वाहन संचालकों में हलचल है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण और बिना वैध दस्तावेज के परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।

More From Author

करीम सिटी कॉलेज में गांधी जयंती पर क्विज प्रतियोगिता, फरहीन और नीलेश राज की टीम रही प्रथम