बिरसा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर बिरसानगर में कार्यक्रम, डीसी-एसएसपी ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Views: 2

जमशेदपुर: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को बिरसानगर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त एवं एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब शामिल हुए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया याद

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. एहतेशाम वकारिब ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को याद किया।उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हैं।

बड़ी संख्या में स्थानीय लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों को याद किया।

More From Author

जमशेदपुर: छठ घाट पर कलाकार विशेंद्र नारायण सिंह की अनूठी पहल, कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस को पेंटिंग के जरिए किया नमन

चाकुलिया में कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन जाने वाले चौक का नाम होगा बिरसा मुंडा चौक, बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित