स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर पुलिस और ग्रामीण पुलिस के बीच मैत्री फुटबॉल मैच, 3-0 से जीती जिला पुलिस

जमशेदपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस की ओर से गोलमुरी पुलिस केंद्र में जमशेदपुर जिला पुलिस और ग्रामीण पुलिस के बीच मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मुकाबले में जमशेदपुर जिला पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की।

एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब रहे मुख्य अतिथि

मैत्री फुटबॉल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पुलिसकर्मियों की सराहना की।

पुलिसकर्मियों को तनाव से राहत देने की पहल

इस आयोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान होने वाले तनाव और मानसिक दबाव से राहत देना तथा उनके बीच आपसी सहयोग और टीम भावना को मजबूत करना था।पुलिस विभाग की व्यस्त और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के बीच इस तरह के खेल आयोजन पुलिसकर्मियों को स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ आपसी समन्वय बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

जमशेदपुर जिला पुलिस ने दर्ज की शानदार जीत

मैच में जमशेदपुर जिला पुलिस की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण पुलिस की टीम को 3-0 से पराजित किया। मुकाबले के दौरान पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

More From Author

सिदगोड़ा में शराब दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 60 हजार नकद और शराब की पेटियां ले गए चोर