बंगाल की खाड़ी के तूफान का झारखंड में असर, अगले दो दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Views: 5

जमशेदपुर: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ का असर झारखंड के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 20 नवंबर को दक्षिणी और मध्य झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।

20 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा का अनुमान

मौसम केंद्र के अनुसार, 19 से 23 नवंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने 20 नवंबर को दक्षिणी और मध्य झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

21 से 23 नवंबर तक भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 21 नवंबर को उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 22 नवंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी रहेगी।23 नवंबर को दक्षिणी झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। मौसम के इस बदले मिजाज से राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बादल और बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

More From Author

जमशेदपुर: विधायक सरयू राय की यजमानी में शुरू हुई 26वीं श्री रामार्चा पूजा, 21 नवंबर को मिलानी हॉल में बंटेगा महाप्रसाद

पोटका में 70 करोड़ की लागत से बनेगा 220/132 केवी ग्रिड सब-स्टेशन, 12 माह में पूरा होगा निर्माण