जमशेदपुर: कदमा मेन रोड पर ‘अमृत रोड सेवा’ ने लगाई छबील, तपती गर्मी में राहगीरों को पिलाया ठंडा शर्बत

जमशेदपुर: लौहनगरी में पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच राहगीरों और आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था ‘अमृत रोड सेवा’ द्वारा एक पुनीत कार्य किया गया। संस्था के सेवादारों की ओर से कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर कदमा मेन रोड पर विशाल छबील (ठंडे और मीठे शर्बत का स्टॉल) लगाई गई।दुपहर की तपती धूप में इस मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों राहगीरों, रिक्शा चालकों, ऑटो ड्राइवरों और स्थानीय लोगों ने रुककर ठंडे शर्बत का आनंद लिया और अपनी प्यास बुझाई। सेवा के दौरान स्टॉल पर श्रद्धालुओं और आम जनता की काफी भारी भीड़ देखी गई।

सेवादारों ने बढ़-चढ़कर निभाई भूमिका

सिख धार्मिक मान्यताओं और परोपकार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संस्था के सदस्यों ने सुबह से ही शर्बत बनाने और राहगीरों को पूरे आदर के साथ वितरित करने का मोर्चा संभाल लिया था।इस सेवा कार्य को सफल बनाने और व्यवस्था संभालने में मुख्य रूप से सेवादार हरप्रीत सिंह,सुखदेव सिंह,चंचल सिंह,गुरमेज सिंह,सनी सिंह,अमन और राहुल मुस्तैद रहे। स्थानीय नागरिकों ने अमृत रोड सेवा के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस जानलेवा गर्मी में ऐसी सेवा किसी वरदान से कम नहीं है। संस्था के सदस्यों ने संकल्प जताया कि आने वाले दिनों में भी शहर के अलग-अलग व्यस्त चौराहों पर इस तरह की सेवा लगातार जारी रखी जाएगी।

More From Author

पोटका में विकास कार्यों में स्थानीय भागीदारी की मांग, दुखनी सोरेन के नेतृत्व में 300 ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर: शहर की बदहाली पर जेडीयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन कहा— ‘वसूली छोड़ ट्रैफिक सुधारे पुलिस’, मानगो-जुस्को की मनमानी पर उठाए सवाल

Recent News