जमशेदपुर: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पुण्यतिथि पर कल निकलेगी बाइक रैली, व्यक्तित्व और कृतित्व पर होगा व्याख्यान

जमशेदपुर :रणवीर सेना के संस्थापक स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को लौहनगरी जमशेदपुर में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम और बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उनके समर्थकों द्वारा उनके जीवन संघर्ष और किसानों के हित में किए गए कार्यों को याद किया जाएगा।

कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल: रैली से लेकर व्याख्यान तक जाने

आयोजन समिति के अनुसार, सोमवार को शाम 4:30 बजे, श्री-कृष्णा मेमोरियल सभागार में सभी कार्यकर्ता और समर्थक जमा होंगे। शाम 5:00 बजे भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद बाइक रैली का शुभारंभ होगा। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। शाम 6:30 बजे से 8:30 बजे तक मुख्य सभा का आयोजन होगा।सभा में मुख्य अतिथि और वक्ता ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया के व्यक्तित्व, उनके कृतित्व और सामाजिक योगदान पर अपने विचार साझा करेंगे।

आयोजकों की अपील

कार्यक्रम के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार और कोषाध्यक्ष श्रीनिवास कुमार ने समाज के लोगों और समर्थकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें नमन करें।

“ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया ने विपरीत परिस्थितियों में किसानों और ग्रामीण समाज की सुरक्षा के लिए संघर्ष किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।आयोजन समिति

More From Author

जमशेदपुर: विकास सिंह की मौत पर उलीडीह थाना में भारी हंगामा, शव के साथ परिजनों का धरना; हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल में इलाज के 2 घंटे बाद युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा किया जोरदार हंगामा