Views: 2
जमशेदपुर: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सीतारामडेरा स्थित गुजराती समाज के अंबिका सत्संग भवन में मां भगवती की आराधना की गई। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता देवाशीष झा संध्या आरती में शामिल हुए और विधि-विधान से मां भगवती की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान नीरज पटेल ने देवाशीष झा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्हें अंगवस्त्र और प्रसाद भी भेंट किया गया। इस सम्मान के लिए देवाशीष झा ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर अंबिका सत्संग भवन के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मां भगवती की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
देवाशीष झा ने शहरवासियों को दी नवरात्र की शुभकामनाएं
देवाशीष झा ने जमशेदपुर के सभी शहरवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां भगवती की पूजा शक्ति की आराधना है, जो बुराइयों पर विजय पाने की प्रेरणा देती है।उन्होंने कामना की कि मां भगवती की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। कार्यक्रम के दौरान मां के श्रीचरणों में सभी के कल्याण और खुशहाली की प्रार्थना की गई।
