जमशेदपुर : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर निकला राष्ट्रीय एकता मार्च, सांसद विद्युत महतो हुए शामिल

Views: 0

जमशेदपुर: भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जमशेदपुर में राष्ट्रीय एकता मार्च का आयोजन किया गया। पटेल स्मारक समिति, जमशेदपुर की ओर से आयोजित इस मार्च के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बिष्टुपुर से शुरू हुआ मार्च, आदित्यपुर के पटेल चौक तक पहुंचा

राष्ट्रीय एकता मार्च की शुरुआत सुबह 8:30 बजे बिष्टुपुर स्थित पटेल स्मारक स्थल से हुई। खरकई पुल के समीप गोलचक्कर के पास स्थित स्मारक स्थल से मार्च निर्धारित मार्ग से होते हुए आदित्यपुर के पटेल चौक पहुंचा। इसके बाद मार्च उसी मार्ग से वापस बिष्टुपुर लौटा, जहां इसका समापन हुआ।कार्यक्रम को लेकर पटेल स्मारक समिति के सदस्यों में उत्साह देखा गया। मार्च के जरिए लोगों को आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया।

सरदार पटेल के योगदान को किया याद

इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। देश की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों के एकीकरण और भारत की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसी योगदान के कारण उन्हें ‘लौह पुरुष’ के नाम से जाना जाता है।

नई पीढ़ी को पटेल के विचारों से जोड़ने का प्रयास

पटेल स्मारक समिति का उद्देश्य नई पीढ़ी को सरदार पटेल के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से परिचित कराना है। राष्ट्रीय एकता मार्च के माध्यम से समिति ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया।

More From Author

जमशेदपुर: बिरसानगर में कपड़े की दुकान में काम के दौरान करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन की मौत; टीएमएच में परिजनों ने किया हंगामा, मुआवजे की मांग