जमशेदपुर: टाटा मोटर्स ने 35 नई कमर्शियल गाड़ियों की डिलीवरी शुरू की, केपीएस लॉजिस्टिक्स को सौंपी पहली खेप

जमशेदपुर: औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में टाटा मोटर्स और एसोसिएटेड बॉडी बिल्डर्स के संयुक्त तत्वावधान में 35 नई कमर्शियल गाड़ियों के डिलीवरी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पहले चरण में 35 में से 5 नई गाड़ियां केपीएस लॉजिस्टिक्स को सौंपी गईं। समारोह में परिवहन क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख कारोबारी और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ग्राहकों के भरोसे का परिणाम है बड़ा ऑर्डर

कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के एरिया सेल्स मैनेजर प्रकाश चंद्रा ने बताया कि वाहन प्राप्त करने वाले ग्राहक ईस्टर्न ज़ोन के प्रमुख ट्रांसपोर्टरों में शामिल हैं, जिनके बेड़े में पहले से 700 से अधिक वाहन संचालित हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स और एसोसिएटेड बॉडी बिल्डर्स पर ग्राहकों का वर्षों पुराना भरोसा ही इस बड़े ऑर्डर का प्रमुख कारण है।

नई एमवाई 26 सीरीज़ में मिलेंगे आधुनिक फीचर्स

कंपनी के अनुसार, एमवाई 26 सीरीज़ की नई कमर्शियल गाड़ियों में कई अत्याधुनिक तकनीकी बदलाव किए गए हैं। इनमें शामिल हैं एडवांस्ड एटीएस सिस्टम,ऑटो-एडजस्टेबल एवं अधिक आरामदायक सीटें,बेहतर ड्राइविंग अनुभव देने वाले नए फीचर्स और 8 से 10 प्रतिशत तक अधिक माइलेज देने वाली तकनीक। अधिकारियों ने बताया कि इन सुधारों से परिचालन लागत कम होगी और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

भारी लोड और कठिन रास्तों के लिए तैयार नई गाड़ियां

नई गाड़ियों के ड्राइवलाइन और क्राउन में भी महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव किए गए हैं, जिससे वाहन भारी लोड के साथ ऊबड़-खाबड़ और कठिन रास्तों पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।वहीं एसोसिएटेड बॉडी बिल्डर्स ने ग्राहकों की जरूरत के अनुसार ट्रेलर बॉडी तैयार की है, जिससे अधिकतम क्षमता के साथ सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित किया जा सके।

रोजगार और परिवहन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि नई गाड़ियों से ग्राहकों के व्यवसाय को मजबूती मिलेगी, वहीं ड्राइवरों को सुरक्षित और आरामदायक कार्य वातावरण भी मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नई खेप परिवहन उद्योग के विकास के साथ-साथ रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगी।

More From Author

कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा में शामिल हुए कुणाल षाड़ंगी, तीन राज्यों के श्रद्धालुओं के साथ की आराधना

जमशेदपुर: मानगो के दाईगुट्टू नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका