झारखंड पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर: रांची के खेलगांव में आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट 2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं और शिक्षकों ने शानदार प्रदर्शन किया। सरायकेला-खरसावां जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए विश्वविद्यालय की टीम ने विभिन्न वर्गों में कई पदक हासिल किए।यह उपलब्धि कुलपति प्रो. इला कुमार के मार्गदर्शन तथा खेल निदेशक डॉ. सुधीर कुमार साहु और डॉ. पुष्पा कुमारी की प्रेरणा से हासिल हुई।

पूर्णिमा प्रमाणिक ने जीते दो स्वर्ण पदक

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की छात्रा पूर्णिमा प्रमाणिक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डबल्स और मिक्स्ड डबल्स दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस तरह उन्होंने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

आर. तेजा ने सिंगल्स में हासिल किया पहला स्थान

वहीं आर. तेजा ने महिला सिंगल्स वर्ग में कड़े मुकाबले के बाद पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की पदक सूची को और मजबूत किया।

शिक्षकों ने भी जीते रजत और कांस्य पदक

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने भी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डॉ. प्रभात कुमार महतो ने सिंगल्स वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने डबल्स वर्ग में रजत पदक भी अपने नाम किया।वहीं डॉ. हेमंत कुमार ने डबल्स वर्ग में शानदार तालमेल के साथ खेलते हुए रजत पदक हासिल किया।

कुलपति ने विजेताओं को दी बधाई

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. इला कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों और शिक्षकों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय छात्राओं को शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने भविष्य में भी छात्राओं को खेल जगत में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसे अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।

More From Author

जमशेदपुर में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, सोनारी समेत कई इलाकों में घरों में घुसा पानी

जमशेदपुर में भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा का हेमंत सरकार पर हमला, एमएमडीआर से जेएसएससी तक उठाए सवाल