Views: 5
जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से छठ व्रतधारियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री का वितरण किया गया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1101 सूप सामग्री वितरण का आयोजन किया गया। खरना के पावन अवसर पर कीताडीह दुर्गा पूजा मैदान में सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतधारियों के बीच सूप, फल, प्रसाद, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री वितरित की गई।
चार वर्षों से लगातार चल रहा सेवा अभियान
आयोजकों के अनुसार, छठ व्रतधारियों की सेवा के उद्देश्य से यह वितरण कार्यक्रम लगातार चार वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इस पहल के तहत श्रद्धालुओं को छठ पूजा में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता हुए शामिल
कार्यक्रम में पोटका की प्रत्याशी मीरा मुंडा, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज और सिख भाजपा नेता तरविंदर भाटिया समेत सामाजिक संस्थाओं के लोग शामिल हुए।आयोजन में शामिल लोगों ने छठ व्रतधारियों के बीच पूजन सामग्री वितरण में सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
