विश्व फोटोग्राफी दिवस पर करीम सिटी कॉलेज में फोटोग्राफी वॉक, छात्रों ने सीखी कैमरा तकनीक

जमशेदपुर। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर करीम सिटी कॉलेज, साकची के जनसंचार विभाग की ओर से बुधवार को विशेष फोटोग्राफी वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को फोटोग्राफी की तकनीकी बारीकियों के साथ-साथ रचनात्मक दृष्टिकोण और व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना था।

छात्रों ने सीखी फोटोग्राफी की महत्वपूर्ण तकनीक

फोटोग्राफी वॉक के दौरान विद्यार्थियों को फोटो कंपोजिशन, प्रकाश एवं छाया, कैमरा एंगल, फ्रेमिंग, विषय चयन और सही क्षण को कैमरे में कैद करने जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों की जानकारी दी गई।विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थानों और परिस्थितियों में खुद फोटोग्राफी कर इन तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास किया। इससे उन्हें कक्षा में सीखे सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों में इस्तेमाल करने का अवसर मिला।

फोटोग्राफी सिर्फ तस्वीर खींचने की कला नहीं : डॉ. नेहा तिवारी

इस अवसर पर जनसंचार विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा तिवारी ने विद्यार्थियों को फोटोग्राफी के तकनीकी और रचनात्मक पक्ष की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी केवल तस्वीर खींचने की कला नहीं है, बल्कि किसी क्षण, भावना, घटना और कहानी को दृश्य माध्यम से प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने की सशक्त कला है।
उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ रचनात्मक सोच, धैर्य और सही दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

सैयद साजिद परवेज की देखरेख में हुआ आयोजन

कार्यक्रम सैयद साजिद परवेज़ की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में शहज़ेब परवेज़, तासीर शाहिद, शाज़िया परवीन समेत जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

छात्रों ने रचनात्मक क्षमता को किया विकसित

फोटोग्राफी वॉक के जरिए विद्यार्थियों को कक्षा में हासिल सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने और अपनी रचनात्मक क्षमता को निखारने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ विभिन्न फोटोग्राफी तकनीकों का प्रयोग किया और विश्व फोटोग्राफी दिवस को यादगार बनाया।

More From Author

रक्षाबंधन को लेकर बिष्टुपुर डाकघर में बढ़ी भीड़, रोजाना 1200 राखियों की बुकिंग

एसआईआर -2026 को लेकर जमशेदपुर में समीक्षा बैठक, 19 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची