बागबेड़ा मारपीट कांड में पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

जमशेदपुर पुलिस ने बागबेड़ा थाना क्षेत्र में हुए मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में बागबेड़ा थाना कांड संख्या 50/26 (दिनांक 30 जून) के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

जान से मारने की नीयत से मारपीट का आरोप

पुलिस के अनुसार, कीताडीह ग्वालापट्टी निवासी तेज नारायण तिवारी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनके पुत्र पंकज तिवारी और उसके मित्र सचिन यादव के साथ रवि यादव, राज मिश्रा तथा 8 से 10 अन्य लोगों ने मिलकर जान से मारने की नीयत से हमला किया।हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विशेष छापेमारी टीम का किया गया गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए 12 जुलाई को घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रवि यादव (24), निवासी कीताडीह ग्वालापट्टी,रजनीश कुमार सिंह (23), निवासी हरहरगुट्टू बड़ा तालाब और मोहित सिंह (21), निवासी किंडा मोहल्ला, सुंदरनगर शामिल हैं। तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।

More From Author

पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया नियंत्रण पर प्रशासन सख्त, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में सूचना देने का निर्देश

ईएसआईसी गोलमुरी में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग, ब्रजवंदना फाउंडेशन ने उठाए सवाल