Views: 2
जमशेदपुर: सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित हरिजन बस्ती में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन साकची महिला थाना प्रभारी ने Reflection Hope Foundation के सहयोग से किया।
बच्चों से आत्मीय संवाद कर बढ़ाया उत्साह
बाल दिवस के अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के बीच सकारात्मक सोच, आपसी विश्वास और सामाजिक जुड़ाव का संदेश दिया गया।
पुलिस को समाज का सहयोगी और मित्र बताया
इस दौरान महिला थाना प्रभारी ने बच्चों के साथ संवाद स्थापित करते हुए पुलिस को समाज का सहयोगी और मित्र बताया। उन्होंने पुलिस एवं आम जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मन से पुलिस के प्रति किसी भी तरह की झिझक दूर करना और समाज में पुलिस के प्रति विश्वास एवं संवेदनशीलता को मजबूत करना था।
बच्चों में दिखा उत्साह
पुलिस और सामाजिक संस्था की इस पहल से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से बच्चों के साथ संवाद स्थापित कर पुलिस और समाज के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत करने का प्रयास किया गया।
