झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जमशेदपुर आगमन पर जिला पार्षद डॉ. पारितोष सिंह के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मंत्री को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
सरकारी योजनाओं का लाभ हर ग्रामीण तक पहुंचाने का दिया संदेश
मंत्री दीपिका पांडे ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत रहने की बात कही।
सड़क और पेयजल की समस्याओं से कराया गया अवगत
जिला पार्षद डॉ. पारितोष सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने मंत्री दीपिका पांडे को ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और पेयजल से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।मंत्री ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएंगे।
