सरायकेला: आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में मना लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन, 79 पाउंड का काटा गया विशाल केक

आदित्यपुर । सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ‘लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश’ के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य समारोह में राजद सुप्रीमो के जीवन के 79 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 79 पाउंड का विशाल केक काटा गया।

तिलक, आरती और पूजा-अर्चना के साथ दीर्घायु होने की कामना

केक काटने की औपचारिक शुरुआत से पहले राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने लालू प्रसाद यादव के चित्र पर तिलक लगाया, उनकी आरती उतारी और विशेष पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे लालू विचार केंद्र के संयोजक एवं राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने लालू यादव के दीर्घायु होने और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बंधा समां, भोजपुरी गायक राजेश रसिक ने बिखेरा जलवा

लालू यादव के 79वें जन्मदिन के इस अवसर पर केवल केक ही नहीं काटा गया, बल्कि कई तरह के रचनात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। सभागार मे प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लालू जी के राजनीतिक सफर से जुड़े सवाल पूछे गए।कार्यकर्ता सम्मान समारोह के तहत क्षेत्र के समर्पित राजद कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।भोजपुरी गायक राजेश रसिक यादव ने अपनी शानदार गायिकी और सांस्कृतिक प्रस्तुति से पूरे कार्यक्रम में उत्साह और समां बांध दिया, जिस पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए।

“लालू यादव व्यक्ति नहीं, सामाजिक न्याय की विचारधारा हैं” – पुरेंद्र नारायण सिंह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालू विचार केंद्र के संरक्षक व मुख्य नेतृत्वकर्ता पुरेंद्र नारायण सिंह ने लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक और सामाजिक योगदानों को याद किया। उन्होंने कहा:

“आदरणीय लालू प्रसाद यादव केवल एक व्यक्ति या राजनेता नहीं हैं, बल्कि वे देश में दबे-कुचले और वंचितों के लिए ‘सामाजिक न्याय’ की एक जलती हुई विचारधारा हैं। उन्होंने हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों को आवाज देने का काम किया है।”

इस ऐतिहासिक जश्न के दौरान आदित्यपुर और पूरे सरायकेला-खरसावां जिले से आए बड़ी संख्या में राजद पदाधिकारी, कार्यकर्ता और लालू समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने गगनभेदी नारों के साथ अपने नेता का जन्मदिन मनाया।

More From Author

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां, जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया जोर

चंदनकियारी के छऊ उस्ताद परीक्षित महतो को राष्ट्रपति से मिला सम्मान, लेकिन सरकार की बेरुखी से तंगहाली में कट रही जिंदगी