Views: 8
जमशेदपुर: दीपावली के पावन अवसर पर सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का परिचय देते हुए टाटा स्टील सिक्योरिटी की ओर से शुक्रवार को वृद्धाश्रम एवं चेशायर होम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वहां रहने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के बीच मिठाइयों एवं पटाखों का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से टाटा स्टील सिक्योरिटी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ खुशियां साझा कर दीपावली का त्योहार मनाया।
अधिकारियों और टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से टाटा स्टील सिक्योरिटी के चीफ जितेंद्र सिंह शेखावत, सिक्योरिटी हेड विवेक बंजारा, गिरीश शर्मा सहित टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, रूपेश पांडे, संतोष सिंह, निलेश सिंह और चंदन घोष मौजूद रहे। इसके अलावा संबंधित मैनेजर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
खुशियां बांटकर मनाई दीपावली
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने वृद्धाश्रम और चेशायर होम में रहने वाले लोगों के बीच मिठाइयां और पटाखे वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य त्योहार के अवसर पर समाज के जरूरतमंद और विशेष देखभाल की आवश्यकता वाले लोगों के बीच खुशियां बांटना और उन्हें अपनापन महसूस कराना था।टाटा स्टील सिक्योरिटी की इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना से जुड़ा सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।
