टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में मासिक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित,सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान

जमशेदपुर।टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में शनिवार को यूनियन के गोपेश्वर हॉल में मासिक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों से सेवानिवृत्त हुए कर्मी अपने परिवारजनों के साथ शामिल हुए।इस अवसर पर यूनियन की ओर से सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके कार्यरत क्षेत्र के कमेटी मेंबर्स और यूनियन पदाधिकारियों की उपस्थिति में शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

यूनियन पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,महामंत्री आर.के. सिंह,यूनियन के सभी पदाधिकारी,कमेटी मेंबर एवं आर.के. सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई शुभकामनाएं

यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महामंत्री आर.के. सिंह ने कहा आप सबों की सेवानिवृत्ति कंपनी से हुई है, यूनियन से नहीं। यूनियन में आपका मान-सम्मान सदैव बना रहेगा। जब भी समय मिले, यूनियन कार्यालय आकर अपने विचार साझा करें।

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा आप भले ही कंपनी से सेवानिवृत्त हुए हों, लेकिन यूनियन से आपका जुड़ाव हमेशा बना रहे। आपके बहुमूल्य सुझावों का यूनियन सदैव स्वागत करेगी।कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा और धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया

इन सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

टीएमएल ड्राइव:विनोद कुमार सिंह, ललन कामत, प्रदीप कुमार सिंह, अजय कुमार, दीपांकर धर चौधरी, संजय कुमार सिंह, उदय देवगन

कैब एंड कॉल फैक्ट्री:सागर चंद्र शाह, समरेश कुमार दास, जगन्नाथ दीप, दीनानाथ प्रसाद, रमेश कुमार, आर.के. ठाकुर, मोहम्मद शाहीन, सुभाष चंद्र शर्मा

इंजन विभाग:अब्दुल गनी

फाउंड्री:अनिल कुमार दास, रविंद्र सिंह, नजीर बक्स

व्हीकल प्रीपेरेशन एवं डिस्पैच:नदकानन आनंदन, विजय कुमार शर्मा

फ्रेम फैक्ट्री:रमेश कुमार सिंह, महेंद्र कुमार

व्हीकल फैक्ट्री:मनजीत सिंह सैनी, दीपक कुमार शर्मा, ए.के. सिंह, अशोक कुमार वर्मा, असलम खान

More From Author

संसद में ‘हमले’ की कोशिश पर बरसे संजय सेठ: कहा- “राहुल गांधी को देश का विकास पसंद नहीं”, राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी जताई चिंता

सरायकेला: मेडिकल छात्र ने घर में लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम; 5 दिन पहले ही देहरादून से लौटा था घर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *