Views: 0
शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने व्यवसायियों के साथ आम नागरिकों को भी चिंतित कर दिया है। इसी को लेकर शुक्रवार को सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विजय आनंद मूनका की अगुवाई में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष (भा.पु.से.) से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सोनारी वर्द्धमान ज्वेलर्स लूटकांड और बिष्टुपुर में व्यवसायी साकेत आगीवाल से 30 लाख रुपये की दिनदहाड़े छिनतई की घटना पर विस्तार से चर्चा की।अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांगअध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि शहर में चेन स्नैचिंग, चोरी, लूट और छिनतई जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इससे व्यवसायियों में भय का माहौल है। पर्व-त्योहार का समय नजदीक है, ऐसे में पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था और चौकस करनी होगी।उन्होंने सोनारी वर्द्धमान ज्वेलर्स के मालिक पर हुए हमले और ज्वेलरी लूटकांड को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए लूटे गए सामान की बरामदगी पर जोर दिया। वहीं बिष्टुपुर में हुई 30 लाख रुपये की छिनतई की घटना पर चर्चा करते हुए पुलिस द्वारा 11 लाख रुपये की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी पर संतोष जताया, लेकिन शेष 19 लाख रुपये जल्द बरामद करने की मांग की।
व्यवसायियों से भी सावधानी बरतने की अपील
चैम्बर ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा के प्रति भी जागरूक रहें। प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाएं और अधिक नकद लेन-देन से बचें।
पुलिस ने दिया आश्वासन
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि शहर की विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई जारी है और आने वाले दिनों में और कड़े कदम उठाए जाएंगे।बैठक में रहे मौजूदप्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के अलावा मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, बिनोद शर्मा, हर्ष बाकरेवाल, साकेत आगीवाल समेत कई सदस्य उपस्थित रहे
