Views: 3
कोलकाता। विश्व की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K दौड़ टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता अपने 11वें संस्करण के साथ एक बार फिर धावकों और खेल प्रेमियों को रोमांचित करने के लिए तैयार है। यह प्रतिष्ठित दौड़ आगामी 20 दिसंबर 2026, रविवार को आयोजित होगी। इसकी शुरुआत कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड से होगी। आयोजन में अब महज 30 दिन शेष हैं और इसे लेकर धावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।प्रोकेम इंटरनेशनल की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता कोलकाता को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान देने के साथ स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक सहभागिता और परोपकार को भी बढ़ावा दे रही है।
14 घंटे में 25 किलोमीटर दौड़ की सभी सीटें फुल
आयोजन के प्रति लोगों का उत्साह इस बात से जाहिर होता है कि 25 किलोमीटर दौड़ की सभी पंजीकरण सीटें महज 14 घंटे में भर गईं। इसे आयोजन के प्रति धावकों की बढ़ती लोकप्रियता और उत्साह का संकेत माना जा रहा है।वहीं, ओपन 10K, चैंपियंस विद डिसेबिलिटी, सीनियर सिटीजन रन और आनंदा रन श्रेणियों में भी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है।
हर आयु वर्ग और क्षमता के लोगों को मिलेगा मौका
आयोजकों ने प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग और शारीरिक क्षमताओं वाले लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न श्रेणियां रखी हैं। इससे पेशेवर धावकों के साथ आम नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग प्रतिभागियों को भी अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।20 दिसंबर को होने वाला यह आयोजन खेल भावना के साथ फिटनेस, समावेशिता और सामाजिक सहभागिता का संदेश देगा।
