जमशेदपुर में निजी स्कूलों द्वारा फीस के नाम पर कथित उगाही के खिलाफ झारखण्ड शिक्षा उत्थान समिति ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है।समिति की ओर से बुधवार से पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान और भिक्षाटन कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
आजसू नेता चंद्रगुप्ता सिंह ने की शुरुआत
अभियान की शुरुआत चंद्रगुप्त सिंह ने की।इस दौरान समिति के सदस्य और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
“फीस वृद्धि से अभिभावकों पर बढ़ रहा बोझ”
समिति के क्रांति सिंह ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा लगातार फीस बढ़ाए जाने से अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर राज्यभर में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
2 लाख पोस्टकार्ड के जरिए सरकार तक पहुंचेगी आवाज
समिति के अनुसार करीब 2 लाख पोस्टकार्ड पर हस्ताक्षर करवाकर सरकार तक अभिभावकों की आवाज पहुंचाई जाएगी।इसके साथ ही भिक्षाटन कार्यक्रम के जरिए निजी स्कूलों की फीस नीति के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री को सौंपे जाएंगे हस्ताक्षरयुक्त पोस्टकार्ड
समिति ने सरकार से निजी स्कूलों की फीस संरचना पर नियंत्रण लगाने और अभिभावकों को राहत देने की मांग की है।संगठन ने बताया कि अभियान के तहत पैदल यात्रा निकालकर हस्ताक्षर किए गए पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को सौंपे जाएंगे।
