एग्रीको चोरी कांड का खुलासा: पुलिस ने आरोपी को नगद और जेवरात के साथ किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना पुलिस ने एग्रीको में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के जेवरात और 50 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।

3 मई को हुई थी चोरी की वारदात

थाना प्रभारी फैज़ अहमद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 3 मई को एग्रीको निवासी राकेश कुमार के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की थी।

बागबेड़ा और टेल्को पुलिस की मदद से मिला सुराग

जांच के दौरान बागबेड़ा और टेल्को पुलिस द्वारा दो चोरों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि जुगसलाई नवाज कॉलोनी निवासी मोहम्मद राजू उर्फ विजय मुंडा भी इस चोरी में शामिल था।इसके बाद पुलिस ने मोहम्मद राजू उर्फ विजय मुंडा को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर राकेश कुमार के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।आवश्यक पूछताछ पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

More From Author

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं के लिए विशेष इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू, विश्व पर्यावरण दिवस पर सीड बॉल कार्यशाला का आयोजन

जमशेदपुर में विकास योजनाओं की समीक्षा, डीसी ने 15 जून तक 35 हजार क्विंटल धान उठाव का दिया निर्देश