झारखंड दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार: मनीष जायसवाल

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचे नितिन नवीन का शनिवार को राजधानी रांची में भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय तक कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखने लायक था।हवाई अड्डे पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और गगनभेदी नारों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रदेश कार्यालय में हुई अहम बैठक

झारखंड प्रवास के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की।इस बैठक में झारखंड के सभी भाजपा सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बाबूलाल मरांडी और गोपाल नारायण सिंह भी रहे मौजूद

बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। नेताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर विचार-विमर्श किया।

सांसद मनीष जायसवाल ने किया स्वागत

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।

“राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन नई ऊर्जा देगा”

इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का झारखंड दौरा भाजपा संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।उन्होंने कहा,”राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का यह दौरा झारखंड भाजपा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और संगठन को नई दिशा प्रदान करेगा।”

संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर फोकस

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। भाजपा नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

More From Author

पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ जनता को समर्पित