जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी, तार कंपनी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, पर्स लूटकर फरार हुए बदमाश

जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही चापड़बाजी की घटनाओं के बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के नए वरीय पुलिस अधीक्षक के पदभार संभालने के तुरंत बाद अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी।जानकारी के अनुसार, बिरसानगर जोन नंबर-1बी निवासी अशीम बनर्जी देर रात मानगो से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे टेल्को थाना क्षेत्र के तार कंपनी रोड पर तीन बाइक सवार अपराधियों ने उनकी बाइक को रोककर चापड़ से हमला कर दिया।

दोनों हाथों से वार रोकने की कोशिश, फिर भी गंभीर रूप से घायल

हमले के दौरान अशीम बनर्जी ने अपनी बाइक रोककर बचने का प्रयास किया और दोनों हाथों से चापड़ के वार को रोकने की कोशिश की। इसके बावजूद बदमाशों ने उन पर लगातार हमला किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उनका पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए।

टीएमएच में चल रहा इलाज, होगी प्लास्टिक सर्जरी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल रेफर किया गया।डॉक्टरों के अनुसार, चापड़ के वार से उनके दोनों हाथ गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं और हाथों की प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ेगी।

पुलिस ने शुरू की जांच, हमलावरों की तलाश जारी

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

लगातार चापड़बाजी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

जमशेदपुर में हाल के दिनों में चापड़बाजी की लगातार सामने आ रही घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नए एसएसपी के कार्यभार संभालने के तुरंत बाद हुई इस घटना ने पुलिस के सामने अपराध नियंत्रण की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

More From Author

जमशेदपुर में 24 घंटे के भीतर बार-पब की होगी जांच, फरार आरोपियों की संपत्ति भी खंगालेगी पुलिस

जमशेदपुर हत्याकांड पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, बोले- पुलिस की मौजूदगी में हत्या प्रशासन की विफलता