कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा में शामिल हुए कुणाल षाड़ंगी, तीन राज्यों के श्रद्धालुओं के साथ की आराधना

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड स्थित जयनगर के प्रसिद्ध कन्हाईश्वर पहाड़ पर शनिवार को रिमझिम बारिश के बीच पारंपरिक कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

कुणाल षाड़ंगी ने की विधि-विधान से पूजा

इस अवसर पर बहरागोड़ा के पूर्व विधायक एवं झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी भी कन्हाईश्वर पहाड़ पहुंचे। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

‘तीन राज्यों की आस्था का प्रमुख केंद्र है कन्हाईश्वर पहाड़’

पूजा के बाद कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कन्हाईश्वर पहाड़ झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ पहुंचते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। उन्होंने इस धार्मिक परंपरा को क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय श्रद्धालु रहे मौजूद

पूजा कार्यक्रम में कुणाल षाड़ंगी के साथ श्याम मंडी, मुखिया साहेब राम मंडी, मोहन मिश्रा, अरविंद सिंह, संजय सिंह, राहुल बारिक, सूरज दलई सहित झामुमो के कई कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More From Author

जमशेदपुर: जुगसलाई फायरिंग मामले का पूरा खुलासा, 10वां आरोपी भी गिरफ्तार

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स ने 35 नई कमर्शियल गाड़ियों की डिलीवरी शुरू की, केपीएस लॉजिस्टिक्स को सौंपी पहली खेप