जमशेदपुर: श्यामा प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, अनुशासन और संस्कार पर दिया गया जोर

जमशेदपुर: खासमहल स्थित श्यामा प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिवार ने नए विद्यार्थियों का गुलाब का फूल भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य शिव चरण महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में नवप्रवेशी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कॉलेज के नियमों और अनुशासन से कराया परिचय

स्वागत समारोह का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन, नियमों, दायित्वों तथा संस्थान की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था।इस दौरान विद्यार्थियों को कॉलेज के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि कॉलेज परिसर में मोबाइल फोन लाना प्रतिबंधित है तथा सभी छात्रों को निर्धारित नियमों और अनुशासन का पूर्ण रूप से पालन करना होगा।

व्यक्तित्व निर्माण पर दिया गया विशेष जोर

अपने संबोधन में प्राचार्य शिव चरण महतो ने कहा कि कॉलेज केवल अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर व्यक्तित्व, संस्कार, नैतिक मूल्यों और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का सशक्त केंद्र है।उन्होंने विद्यार्थियों से समय की पाबंदी, नियमित उपस्थिति, शिक्षकों के प्रति सम्मान, स्वच्छ परिसर बनाए रखने, सकारात्मक व्यवहार तथा शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।उन्होंने कहा कि अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ विद्यार्थी अपने जीवन में बड़ी सफलताएं हासिल कर सकते हैं।

More From Author

जमशेदपुर में शराब दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, दस्तावेज नहीं मिलने पर बारिडीह की वाइन शॉप बंद

जमशेदपुर: भाजयुमो छात्र सम्मेलन में शशांक राज ने युवाओं से किया राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान

Recent News