जमशेदपुर: ऑपरेशन प्रहार के तहत 275 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर। जमशेदपुर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सिदगोड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 275 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1.37 लाख रुपये बताई जा रही है।

गुप्त सूचना पर एग्रीको लिट्टी चौक में हुई छापेमारी

प्रेसवार्ता में एएसपी ऋषभ त्रिवेदी ने बताया कि बीती रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एग्रीको लिट्टी चौक के समीप ब्राउन शुगर बेचने के लिए मौजूद है। सूचना के आधार पर सिदगोड़ा थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की।

तलाशी में मिली 275 पुड़िया ब्राउन शुगर

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बर्मामाइंस निवासी मोहम्मद शाहिद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके पास से 275 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत 1,37,500 रुपये है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

More From Author

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में वन महोत्सव 2026 का समापन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

रांची: पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव से ईडी की 6 घंटे तक पूछताछ, दूसरे समन पर हुए पेश