Views: 0
जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र में चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय राहुल सामड को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार स्मार्टफोन, एक लैपटॉप, घड़ी समेत चोरी के कई सामान बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, चोरी की घटनाएं बिरसानगर के जोन नंबर तीन में विजय गार्डेन के पास स्थित श्रेष्ठम स्वीट्स दुकान और टॉम जिम में हुई थीं। आरोप है कि दोनों ने दुकानों के ताले और शीशे तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था।
ताला और शीशा तोड़कर चोरी की वारदात
जानकारी के अनुसार, चोरों ने श्रेष्ठम स्वीट्स दुकान और टॉम जिम में घुसकर रुपये, स्मार्टफोन, लैपटॉप, चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स और अन्य सामान चोरी कर लिए थे। घटना के संबंध में 20 अक्टूबर को बिरसानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल सामड को गिरफ्तार किया और एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया। पुलिस ने उनके पास से चार स्मार्टफोन, लैपटॉप, घड़ी समेत अन्य सामान बरामद किए हैं।
सिटी एसपी ने दी मामले की जानकारी
जमशेदपुर के सिटी एसपी ललित मीणा ने मामले की जानकारी दी। पुलिस की ओर से चोरी की दोनों घटनाओं के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
