Views: 1
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वकारिब ने मंगलवार को अक्टूबर को डोबो और कदमा स्थित चेक पोस्टों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस निगरानी तंत्र की समीक्षा करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने वाहन जांच अभियान को सतर्कता और प्रभावी तरीके से संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि चेक पोस्टों से गुजरने वाले वाहनों की जांच गंभीरता से की जाए और संदिग्ध व्यक्तियों तथा गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए।उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्परता से कदम उठाने का निर्देश दिया।
चेक पोस्टों पर निगरानी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर
एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और चेक पोस्टों पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने को कहा।पुलिस प्रशासन का उद्देश्य चेक पोस्टों पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करना, अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
