डीडी बार हत्याकांड: बार संचालक नीरज सिंह समेत तीन गिरफ्तार, अब तक 12 आरोपी जेल, बोदरा से होगी रिमांड पर पूछताछ

जमशेदपुर। चर्चित डीडी बार हत्याकांड में जिला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में बार संचालक नीरज सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई के साथ अब तक इस हत्याकांड में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

राजस्थान और ओडिशा से तीन आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अनुसंधान के दौरान मिले साक्ष्यों और प्राथमिकी में नामजद होने के आधार पर बार संचालक नीरज सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। वहीं सुदर्शन मंडल उर्फ ललटू और राजेश मंडल को ओडिशा के रायरंगपुर से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, इस बहुचर्चित हत्याकांड में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न राज्यों में लगातार छापेमारी की जा रही है।

मुख्य आरोपी बोदरा ने किया आत्मसमर्पण

एसएसपी ने बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी और दो लाख रुपये का इनामी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

नीरज सिंह और बोदरा को रिमांड पर लेगी पुलिस

पुलिस ने संकेत दिया है कि मामले की गहराई से जांच और हत्या की साजिश से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए नीरज सिंह और विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा को जल्द ही पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ में घटना की पूरी साजिश, अन्य आरोपियों की भूमिका और फरार लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

More From Author

जमशेदपुर: पंचायत सचिवों का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, ग्रेड पे 2400 रुपये समेत कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर: मानगो में प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, युवक की गोली मारकर और धारदार हथियार से हमला कर हत्या