गालूडीह। केंद्रीय जल आयोग की टीम ने बुधवार को गालूडीह बराज डैम का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने बराज की संरचना, जल प्रबंधन व्यवस्था और तकनीकी सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।
चीफ इंजीनियर समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण टीम में चीफ इंजीनियर जी. नागमोहन, असिस्टेंट डायरेक्टर के.सी. साईं और आदित्य शर्मा सहित केंद्रीय जल आयोग के अधिकारी शामिल थे। उनके साथ गालूडीह बराज के संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
गाला नाला और टेलीमेट्री सिस्टम का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गालूडीह बराज डैम, गाला नाला तथा टेलीमेट्री सिस्टम का भी निरीक्षण किया। टीम ने जलस्तर की निगरानी और तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
जल प्रबंधन व्यवस्था का लिया फीडबैक
केंद्रीय जल आयोग की टीम ने बराज में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का आकलन किया और अधिकारियों से संचालन एवं रखरखाव से संबंधित जानकारी ली। निरीक्षण का उद्देश्य जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा करना था।
