जमशेदपुर: जादूगोड़ा में 452 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए जादूगोड़ा थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को 452 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा के अलावा एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।ग्रामीण एसपी शुभम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

गुप्त सूचना पर गठित की गई विशेष छापेमारी टीम

ग्रामीण एसपी के अनुसार, 15 जुलाई की शाम सूचना मिली थी कि ग्राम स्वासपुर के पास पुराना राखा माइंस की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर घूम-घूमकर अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री और परिवहन कर रहा है।सूचना मिलने के बाद सनहा दर्ज कर वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के मार्गदर्शन में मुसाबनी के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

452 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्वासपुर निवासी नागेन भकत (45 वर्ष), पिता सुभाष भकत, को संदिग्ध अवस्था में स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (JH05DK-6337) पर पकड़ा।तलाशी लेने पर आरोपी के पास मौजूद काले प्लास्टिक के बैग से करीब 452 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल और बाइक भी की गई जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 452 ग्राम गांजा,वीवो कंपनी का स्मार्टफोन औरकाले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (JH05DK-6337) जब्त किया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

More From Author

आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

सरायकेला: सेफ्टी टैंक में मिले महिला के शव मामले का 48 घंटे में खुलासा; हत्यारा पति गिरफ्तार