जमशेदपुर के हिंदू पीठ में 14 सितंबर से शुरू होगा 9वां गणेश महोत्सव, तैयारियां तेज

जमशेदपुर: शहर की आस्था का प्रमुख केंद्र हिंदू पीठ परिसर में इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और भव्यता के साथ 9वें गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को हिंदू पीठ में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हिंदू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने की।

14 सितंबर से तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का होगा शुभारंभ

बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 सितंबर से तीन दिवसीय गणेश महोत्सव की शुरुआत होगी। महोत्सव के दौरान भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, महाप्रसाद वितरण तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव को और अधिक भव्य एवं जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए शहर के युवा, महिलाएं, पुरुष और वरिष्ठ नागरिकों को आयोजन से जोड़ने की योजना बनाई गई है। महोत्सव के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया जाएगा।

हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

पूजा और आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रत्येक बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इन बैठकों में तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

सौंदर्यीकरण, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस

बैठक में मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की समुचित व्यवस्था, पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण तथा वाहन पार्किंग की बेहतर व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन समिति ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जाएंगी।

More From Author

सरजामदा में परसुडीह पुलिस की ग्रामीणों के साथ बैठक, नशा रोकथाम और अपराध नियंत्रण पर दिया गया जोर

14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ 22 जुलाई को जेपीएससी कार्यालय का घेराव करेगा भाजपा युवा मोर्चा