जमशेदपुर: सुंदरनगर में बिना नक्शा पास कर बने वेयरहाउस पर जिला परिषद की कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

जमशेदपुर:जमशेदपुर प्रखंड के सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत इलाके में बिना स्वीकृत नक्शे के बनाए गए वेयरहाउस के खिलाफ जिला परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला परिषद की ओर से संबंधित फैक्ट्री और जमीन पर नोटिस चस्पा कर मालिकों को सात दिनों के भीतर जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने और सभी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

तीन लोगों को जारी किया गया नोटिस

जिला परिषद की ओर से भीमसेन शर्मा, विमल शर्मा और अनिल गुप्ता को नोटिस जारी किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने बिना स्वीकृत नक्शा पास कराए वेयरहाउस का निर्माण कराया, जो जिला परिषद के नियमों का उल्लंघन है।

शिकायतों के बाद हुई जांच

जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने बताया कि लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि जिला परिषद क्षेत्र में बिना अनुमति बड़े-बड़े वेयरहाउस बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण कर घेराबंदी किए जाने की भी शिकायतें प्राप्त हुई थीं।उन्होंने बताया कि शिकायतों की जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

सरकारी जमीन पर निर्माण का आरोप

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि प्लॉट संख्या 1255 की सरकारी जमीन पर भीमसेन शर्मा द्वारा कथित रूप से वेयरहाउस का निर्माण कराया गया है। इस मामले में जिला परिषद ने संबंधित पक्षों से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है।

अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग

जिला परिषद अध्यक्ष बाड़ी मुर्मू ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना इस तरह का निर्माण संभव नहीं है। उन्होंने पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

7 दिनों में जवाब नहीं मिला तो होगी आगे की कार्रवाई

जिला परिषद ने सभी नोटिसधारकों को सात दिनों के भीतर अपने पक्ष में सभी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया है। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

सरायकेला: आदित्यपुर-गम्हरिया रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर: भाजपा ने चुनावी तैयारियां की तेज, बूथ सशक्तिकरण को लेकर हुई संयुक्त संगठनात्मक बैठक