जमशेदपुर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कदमा शाखा की ओर से पवित्र सावन माह के अवसर पर 31 जुलाई से 4 अगस्त तक पांच दिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन रामनगर मेन रोड (काली मंदिर के पीछे), कदमा में होगा।
शिव-पार्वती झांकी और कलश यात्रा से होगा शुभारंभ
आयोजन की शुरुआत 31 जुलाई को शाम 4 बजे कदमा शाखा से निकलने वाली शिव-पार्वती झांकी एवं कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद शाम 5 बजे आध्यात्मिक प्रदर्शनी मेले का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।
रोज होंगे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम
मेले के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से महा आरती,राजयोग शिविर,भजन संध्या,शिवतांडव नृत्य और नृत्य-नाटिका का आयोजन किया जाएगा।
3 अगस्त को बर्फ का शिवलिंग रहेगा विशेष आकर्षण
आयोजकों के अनुसार 3 अगस्त को बर्फ से निर्मित शिवलिंग और सतयुग झांकी मेले का मुख्य आकर्षण होंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के इस आयोजन में शामिल होने की उम्मीद है।कदमा शाखा के प्रभारी बी.के. संजू ने शहरवासियों से परिवार सहित मेले में शामिल होकर आध्यात्मिक कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की है।
