सिदगोड़ा पंचमुखी हनुमान-शिव मंदिर में निकलेगी 501 कलश यात्रा, सावन की पहली सोमवारी पर होगा जलाभिषेक

जमशेदपुर: सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित 28 नंबर रोड पर अवस्थित श्री श्री अखिल चंद्र पंचमुखी हनुमान, शिव एवं दुर्गा मंदिर में भव्य 501 कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पंचमुखी शिव की स्थापना की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।मंदिर कमेटी की संरक्षक चन्द्रगुप्त सिंह ने बताया कि कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी, जो सूर्य मंदिर से पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचेंगी और पंचमुखी शिव का जलाभिषेक करेंगी।

सात पवित्र नदियों के जल का होगा उपयोग

चन्द्रगुप्त सिंह ने बताया कि सूर्य मंदिर के जिस कुएं से जल लिया जाएगा, उसमें गंगा, यमुना, सरस्वती, हरिद्वार (गंगाजल), सरयू सहित सात प्रमुख पवित्र नदियों का जल समाहित किया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस जल से किया गया अभिषेक अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना जाता है।

सुख-समृद्धि और शांति की होगी कामना

मंदिर समिति के अनुसार यह कलश यात्रा सावन के पावन अवसर, पंचमुखी शिव स्थापना की प्रथम वर्षगांठ तथा समाज, परिवार और देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

More From Author

जमशेदपुर: कदमा में 31 जुलाई से लगेगा पांच दिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक प्रदर्शनी मेला, शिव-पार्वती झांकी होगी आकर्षण

जमशेदपुर: ऑपरेशन प्रहार के तहत 9.2 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार; ₹31,360 नकद भी जब्त