गुड़ाबांधा के दिव्यांग युवक को नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने भेंट की व्हीलचेयर, कुणाल षाड़ंगी की मानवीय पहल

गुड़ाबांधा: पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांधा प्रखंड अंतर्गत बनमाकड़ी पंचायत के कोईमा गांव निवासी 26 वर्षीय दिव्यांग आशीष घोष को नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से व्हीलचेयर प्रदान की गई। इस पहल से आशीष के दैनिक जीवन और आवागमन को काफी सहूलियत मिलेगी।आशीष घोष, स्वर्गीय मेघनाथ घोष के पुत्र हैं। उनकी स्थिति की जानकारी स्थानीय झामुमो कार्यकर्ता बेनुधर घोष ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी को दी थी। सूचना मिलते ही कुणाल षाड़ंगी ने तत्काल पहल करते हुए आशीष को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई।

सामाजिक जिम्मेदारी निभाना सभी का दायित्व: कुणाल षाड़ंगी

इस अवसर पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और दिव्यांगजनों की सहायता करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह व्हीलचेयर आशीष घोष के जीवन को अधिक सहज और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ग्रामीणों ने जताया आभार

स्थानीय ग्रामीणों ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन और कुणाल षाड़ंगी की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर मिली यह सहायता आशीष घोष के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।इस अवसर पर झामुमो प्रखंड सचिव भुकाई सोरेन, बिनोद बाघाल, हार्ड राम सोरेन, रघुलाल मुर्मू, रविलाल सोरेन, पद्मलोचन बेरा, रामानंद गोस्वामी, रंजीत सीट एवं प्रदीप गिरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More From Author

बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के साथ 1000 शिवभक्त करेंगे सुल्तानगंज से देवघर तक पदयात्रा, 9 अगस्त को होगा प्रस्थान

एमजीएम अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप, विरोध में गुंजन यादव धरने पर बैठे