जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में सोमवार को आजसू पार्टी का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।समारोह में पूर्व मंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस तथा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने नवसदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और उन्हें विधिवत सदस्यता दिलाई। इस दौरान सभी युवाओं को पार्टी की नीति, सिद्धांत और जनहित के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई।
शुभम भारद्वाज के नेतृत्व में कई युवाओं ने थामा आजसू का दामन
कार्यक्रम के दौरान शुभम भारद्वाज के नेतृत्व में आसिफ खान और सुमित कश्यप ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि युवाओं का बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि आजसू पार्टी राज्य के युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं की मजबूत आवाज बनकर उभर रही है।
युवाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज बनी रहेगी आजसू : रामचंद्र सहिस
पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा युवाओं, छात्रों, किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि संगठन में शामिल हुए सभी युवा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।वहीं, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आने वाले दिनों में जनहित के मुद्दों पर पार्टी का आंदोलन और प्रभावी बनेगा।
इन युवाओं ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता
मिलन समारोह में आसिफ खान, सुमित कश्यप, अतुल कुमार, विकास कुमार, जितेंद्र कुमार, बिनेश्वर कुमार, मृत्युंजय सिंह, राकेश रोशन, मनीष सिंगा रातपुय, शुभम कुमार, अविनाश सिन्हा, देबासिस मोदक, अतुल कृष्णोव गुप्ता, मनीष सिंह, रूपेश कुमार, वियाश के.वी., प्रशांत, रोहित घंटा, मृत्युंजय उर, रोशन, सूर्य झा समेत सैकड़ों युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में संजय मालाकार, अप्पू तिवारी, चंदेश्वर पांडेय, लालन झा, धनेश कर्मकार, दीपक पांडेय, ललित सिंह, जमाल भाई, विकास महतो, मंटू शुक्ला, छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू कुमार साह तथा नगर अध्यक्ष राज सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
