जमशेदपुर: बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की निशुल्क कांवर यात्रा 9 अगस्त को,शिवभक्तों को वितरित किए गए पहचान पत्र

जमशेदपुर: बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाली निशुल्क कांवर यात्रा को लेकर कदमा और सोनारी के शिवभक्तों की बैठक आयोजित की गई। बैठक रामनगर सामुदायिक भवन, कदमा और बाबा भूतनाथ मंदिर, सोनारी में संपन्न हुई, जिसमें यात्रा में शामिल होने वाले बड़ी संख्या में कांवरियों ने भाग लिया।इस दौरान सभी श्रद्धालुओं के बीच पहचान पत्र एवं यात्रा की गाइडलाइन की प्रतियां वितरित की गईं।

70 सदस्यीय सेवादल पहले पहुंचेगा सुल्तानगंज

बैठक को संबोधित करते हुए संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए 70 सदस्यीय सेवादल एक दिन पूर्व साउथ बिहार एक्सप्रेस से सुल्तानगंज रवाना होगा। सेवादल पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की सहायता और व्यवस्था संभालेगा ताकि किसी भी कांवरिया को कोई परेशानी न हो।

श्रद्धालुओं को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश

विकास सिंह ने यात्रा में शामिल होने वाले सभी शिवभक्तों से अपने साथ टॉर्च और एक प्लास्टिक शीट रखने की अपील की। उन्होंने सभी कार्यक्रमों में समय की पाबंदी बनाए रखने और निर्धारित समय पर उपस्थित होने का भी आग्रह किया।

ऐसे होगा यात्रा का कार्यक्रम

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार बिष्टुपुर और कदमा के शिवभक्त मां रकणी मंदिर, कदमा में एकत्रित होकर पूजा-अर्चना के बाद मानगो के लिए रवाना होंगे।सोनारी और साकची के श्रद्धालु बाबा भूतनाथ मंदिर, सोनारी में पूजा-अर्चना के बाद मानगो पहुंचेंगे।मानगो में सभी कांवरियों का सामूहिक एकत्रीकरण होगा, जहां पूजा-अर्चना के बाद 9 अगस्त को सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान किया जाएगा।

बैठक में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

बैठक में विकास सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, सुनील सिंह, विक्रम यादव, किशोर बर्मन, कृष्णा सिंह, अजय लोहार, समीर सुमन, मनोज राय, राजेश पांडे, राहुल डे, विराज डे, संजय लल्ला सहित सैकड़ों शिवभक्त उपस्थित रहे।

More From Author

जमशेदपुर के साकची में व्हर्लपूल शॉपी का शुभारंभ,20 अगस्त तक ग्राहकों को मिलेगा आकर्षक ऑफर और उपहार