जमशेदपुर: साकची मान सरोवर लाइन स्थित गुजराती स्कूल के समीप सुनील इलेक्ट्रॉनिक में व्हर्लपूल शॉपी का शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन समाजसेवी शिव शंकर सिंह एवं मारवाड़ी समाज के दिनेश अग्रवाल (मुन्ना) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
20 अगस्त तक ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर
इस अवसर पर शोरूम के संचालक सुनील अग्रवाल ने बताया कि उद्घाटन के उपलक्ष्य में ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की व्यवस्था की गई है। कंपनी के विभिन्न उत्पादों पर आकर्षक कीमतों के साथ भारी छूट दी जा रही है। साथ ही विभिन्न बैंकों के माध्यम से आसान फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
खरीदारी पर मिलेंगे आकर्षक उपहार
शोरूम में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को विशेष उपहार भी दिए जा रहे हैं। ऑफर के तहत डबल डोर फ्रिज खरीदने पर मिक्सर ग्राइंडर,वाशिंग मशीन खरीदने पर आयरन और इंडक्शन,एयर कंडीशनर खरीदने पर इंडक्शन,माइक्रोवेव ओवन खरीदने पर मिक्सर ग्राइंडर जैसे आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। यह विशेष ऑफर 20 अगस्त तक प्रभावी रहेगा।
गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
उद्घाटन समारोह में कृष्णा अग्रवाल, मुस्कान अग्रवाल सहित व्हर्लपूल कंपनी के कई अधिकारी और शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नए शोरूम के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए ग्राहकों से इस विशेष ऑफर का लाभ उठाने की अपील की।
