मरीजों की परेशानी दूर: एमजीएम अस्पताल में मेडाल एजेंसी की जांच सेवा फिर शुरू, कर्मचारियों ने लिया सैंपल

Spread the love

जमशेदपुर: महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल में मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल में सैंपल की जांच करने वाली निजी एजेंसी ‘मेडाल’ (Medall) के कर्मचारियों ने शुक्रवार से एक बार फिर से अस्पताल में आना और मरीजों का सैंपल लेना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही, अब मरीज एक बार फिर से मेडाल लैब में अपनी जांच करवा सकेंगे।

अनुबंध खत्म होने के बाद ठप हो गया था काम

जानकारी हो कि मेडाल एजेंसी का अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) झारखंड सरकार के साथ 15 अक्टूबर को खत्म हो गया था। अनुबंध खत्म होने के बाद एजेंसी ने एमजीएम अस्पताल में अपना काम बंद कर दिया था।मेडाल का काम बंद होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि उन्हें निजी लैब में जाकर महंगे दाम पर जांच करवानी पड़ रही थी।

मरीजों की परेशानी को देखते हुए मिली हरी झंडी

मरीजों को हो रही इस परेशानी को देखते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर मेडाल की जांच सेवा को शुरू करने का निर्देश दिया। निर्देश के बाद शुक्रवार से मेडाल के कर्मचारी वापस काम पर लौट आए हैं और सैंपल लेने का काम शुरू कर दिया है।फिलहाल, मेडाल का काम शुरू होने से एमजीएम अस्पताल में जांच कराने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिली है।

More From Author

चक्रधरपुर रेल मंडल में मालगाड़ी से चावल चोरी मामला: आरपीएफ ने चार चोरों को रंगे हाथ पकड़ा, ₹101 बोरा चावल और तीन वाहन जब्त

टाटानगर रेलवे मार्शलिंग यार्ड से रेल संपत्ति चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.