बहरागोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता: NH-49 पर 5 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

बहरागोड़ा: पूर्वी सिंहभूम जिले की बहरागोड़ा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपने अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ओडिशा से पश्चिम बंगाल जा रही थी गांजे की खेप

यह घटना बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के जामसोला के पास एनएच-49 पर भारत पेट्रोल पंप के नजदीक हुई। पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि ओडिशा के दो व्यक्ति हीरोहोंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक (संख्या OR 11 E 8078) पर गांजा की एक खेप लेकर पश्चिम बंगाल के चिचड़ा की ओर जा रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल जामसोला रोड पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने बाइक सवार दोनों व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया, तो वे भागने लगे। लेकिन, पुलिस बल के जवानों ने फुर्ती दिखाते हुए उनका पीछा किया और दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।

आरोपी गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ओडिशा के मयूरभंज जिले के पाठूरी बूड़ामारा गांव निवासी प्रहलाद पुटी और आसना गांव निवासी रामचंद्र गिरी के रूप में हुई है।तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद सफेद बोरी से पांच किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक और दो एंड्राइड मोबाइल भी जब्त किए हैं।बहरागोड़ा थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कांड संख्या 16/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत सख्त मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अभियान की लोगों ने की प्रशंसा

इस सफल छापेमारी अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार कुजूर, बहरागोड़ा अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, सहायक उपनिरीक्षक ओम शरण, सहायक उप निरीक्षक सुकांत झा, सहायक उप निरीक्षक संजू लकड़ा, हवलदार कृष्णा साहू, सुमन कुमार ज्योति, अभिषेक उरांव व अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे इन अभियानों की क्षेत्र के लोगों ने जमकर प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि पुलिस के इस कड़े रुख से इलाके में नशे के कारोबार पर लगाम लगेगी और अपराध कम होगा।

More From Author

गुवा: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर किया गंभीर रूप से घायल, आरोपी पति फरार

जमशेदपुर: बिष्टुपुर के डीसी लाउंज में तोड़फोड़ का खुलासा, बदले की भावना में की गई थी वारदात; आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.