सरायकेला: अमित सरदार हत्याकांड का एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने किया खुलासा — हथौड़े से हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका था शव, 4 आरोपी गिरफ्तार

आदित्यपुर:सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी (थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णापुर निवासी अमित सरदार हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस पूरे ब्लाइंड मर्डर केस के खुलासे की जानकारी दी।

25 जुलाई को हुई थी हत्या; साक्ष्य मिटाने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंका था शव

एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया किगत 25 जुलाई 2026 को अमित सरदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।हत्या के बाद अपराधियों ने मामले को दुर्घटना का रूप देने और साक्ष्य छिपाने की नीयत से मृतक के शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया था। पुलिस तभी से इस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही थी।पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए घटना में शामिल निम्नलिखित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों में दिकू किस्कू उर्फ बाबू किस्कू,सोमा मुंडा उर्फ बुका मुंडा,स्वरूप सोरेन उर्फ कतुरु और मिलन सिंह शामिल है।

हत्या में प्रयुक्त हथौड़े, बाइक और साक्ष्य बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए कई महत्वपूर्ण सामान और हथियार बरामद किए हैं। हत्या में इस्तेमाल किए गए 2 लोहे के हथौड़े,मृतक की शर्ट में लपेटा हुआ पत्थर,आरोपियों के 4 मोबाइल फोन,घटना में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है।एसडीपीओ ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने पर चारों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। सभी अभियुक्तों को कागजी और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

More From Author

जमशेदपुर में निर्माणाधीन भवन का काम रुकवाकर रंगदारी मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद