जमशेदपुर: कक्षा से क्लाइमेट एक्शन तक; केरला पब्लिक स्कूल की अनूठी पहल को राष्ट्रीय सम्मान, 5वें ‘नेक्सस ऑफ गुड अवार्ड्स 2026’ में विजयाम कार्था और लक्ष्मी सम्मानित

Views: 2

जमशेदपुर:पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को जमीनी स्तर पर वास्तविक बदलाव में बदलने की दिशा में जमशेदपुर के केरला पब्लिक स्कूल की राष्ट्रव्यापी पहल ‘क्लासरूम्स टू क्लाइमेट एक्शन क्रूसेडर्स’ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। 1 नवंबर 2026 को आयोजित 5वें वार्षिक ‘नेक्सस ऑफ गुड अवार्ड्स 2026’ में केरला पब्लिक स्कूल की संस्थापक उपाध्यक्ष श्रीमती विजयाम कार्था और अकादमिक निदेशक श्रीमती लक्ष्मी को इस दूरदर्शी पहल के सफल संचालन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर वास्तविक कार्रवाई पर जोर

श्रीमती विजयाम कार्था ने इस अभियान की शुरुआत पर्यावरण शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित न रखकर वास्तविक जीवन और सामुदायिक कार्यों से जोड़ने के उद्देश्य से की थी।राष्ट्रीय शिक्षा नीति ( 2020) के सिद्धांतों पर आधारित यह पहल अनुभवात्मक शिक्षा, सामूहिक सहयोग और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देती है।इसके तहत विद्यार्थी स्थानीय पर्यावरणीय समस्याओं की पहचान कर एनजीओ, उद्योगों, अभिभावकों और सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर 5 प्रमुख क्षेत्रों—जल संरक्षण, हरियाली बढ़ाना, अपशिष्ट प्रबंधन, सामुदायिक सशक्तिकरण तथा स्थिरता एवं जलवायु कार्रवाई पर काम करते हैं।

65 स्कूलों से शुरू हुआ सफर, 17 राज्यों के 140 स्कूलों तक पहुंचा

इस अभियान का विस्तार और प्रभाव काफी तेज गति से देश भर में फैल रहा है।प्रथम संस्करण (2025-26) में 65 से अधिक स्कूलों ने भागीदारी निभाई थी।वर्तमान संस्करण (2026-27) में इसका विस्तार देश के 17 राज्यों के लगभग 140 स्कूलों तक हो चुका है। प्रत्येक गतिविधि को जियो-टैग किया जाता है, जिसका पूरा दस्तावेजीकरण और प्रभाव का वैज्ञानिक मूल्यांकन होता है।

स्वर्गीय ए.पी.आर. नायर की स्मृति में शुरू हुए पुरस्कार‘

नेक्सस ऑफ गुड अवार्ड्स’ की शुरुआत केरला पब्लिक स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय श्री ए.पी.आर. नायर की स्मृति में की गई थी। शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन के प्रति उनके दृष्टिकोण को याद करते हुए यह सम्मान उन पहलों को दिया जाता है जो समाज में सार्थक बदलाव ला रहे हैं।केरला पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर अभियान से जुड़े सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, अभिभावकों और सामुदायिक सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।

More From Author

जमशेदपुर में सजेगा साहित्य, संस्कृति और विरासत का राष्ट्रीय महाकुंभ; 18 से 20 दिसंबर तक होटल रमाडा में होगा ‘जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2.0’

इंटक में अंजनी पांडे की घर वापसी, अनुभवी नेताओं के जुड़ने से मजदूर आंदोलन को मजबूती की उम्मीद