जमशेदपुर: बिष्टुपुर संडे मार्केट में काली पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, 2001 से निरंतर जारी है पूजा की परंपरा

Views: 1

जमशेदपुर: जमशेदपुर में दीपावली और शक्ति की उपासना के महापर्व काली पूजा को लेकर धार्मिक उत्साह चरम पर पहुंचने लगा है। इसी कड़ी में शनिवार को बिष्टुपुर स्थित संडे मार्केट परिसर में ‘बिष्टुपुर नवयुवक काली पूजा समिति’ की ओर से श्री श्री 108 मां काली पूजा पंडाल का गरिमामय उद्घाटन संपन्न हुआ।उल्लेखनीय है कि समिति वर्ष 2001 से लगातार इस स्थल पर मां काली की भव्य पूजा का आयोजन करती आ रही है और यह आयोजन क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

25 वर्षों से निरंतर जारी है धार्मिक परंपरा

उद्घाटन के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से मां काली की विधि-विधान से आराधना करना और क्षेत्र में चली आ रही पूजा की समृद्ध परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाना है। संडे मार्केट क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष विद्युत सज्जा और पंडाल का निर्माण किया गया है। शनिवार को हुए उद्घाटन के साथ ही पूरा क्षेत्र मां काली के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

आयोजन समिति के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

इस वर्ष पूजा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए समिति के पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समिति के अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद शाह के साथ उपाध्यक्ष राजन कुमार सोनकर, देवेंद्र सिंह (बॉबी), सुबोध कुमार, गणेश प्रसाद और भोला सिंह मुंडा आयोजन की मुख्य भूमिका में हैं।सचिव धर्मेंद्र शर्मा (धर्मा) और कोषाध्यक्ष अभिषेक प्रसाद शाह आयोजन से जुड़े प्रशासनिक व वित्तीय कार्यों की कमान संभाल रहे हैं। आयोजन को भव्य रूप देने में बिट्टू गुप्ता, गोपाल, शंकर सिंह, नंदू सिंह, मनीष, विवेक शाह और कमलेश ठाकुर समेत समिति के अनेक युवा सदस्य बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं।

More From Author

रांची: अंबा प्रसाद की दीपावली इस बार टेंट में, सरकारी आवास से हुईं बाहर

कपाली के डोबो रोड पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 30 वर्षीय उज्ज्वल मंडल की मौत; दो घायल