Views: 1
जमशेदपुर: मानगो के आजादनगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-1 निवासी तौसीफ वकार के घर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर ने महज पांच मिनट के भीतर घर की अलमारी में रखे 70 हजार रुपये नकद चुरा लिए। हालांकि, इसी दौरान घर के सदस्य नीचे आ गए, जिसके बाद चोर मौके से फरार हो गया।
घर के सदस्य पहली मंजिल पर कर रहे थे नाश्ता
तौसीफ वकार ने बताया कि घटना के समय घर के सभी सदस्य पहली मंजिल पर बैठकर नाश्ता कर रहे थे। उनकी मां पिछले दरवाजे से कुछ सामान लाने गई थीं। इसी दौरान एक चोर घर में घुस आया। घर में रखी चाबी की मदद से उसने अलमारी खोल ली और उसमें रखे 70 हजार रुपये नकद निकाल लिए।
लॉकर तोड़ने की भी की कोशिश
तौसीफ के अनुसार, चोर ने अलमारी का लॉकर तोड़ने का भी प्रयास किया। इसी बीच घर के अन्य सदस्य नीचे पहुंच गए। लोगों को आता देख चोर मौका पाकर वहां से फरार हो गया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना आजादनगर थाना पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर में घुसकर महज पांच मिनट में नकदी चोरी कर चोर के फरार होने की घटना से इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
